AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम भी जारी कर दिए हैं. हालांकि, आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लोगों को ये दोनों ईंधन अभी भी पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है. देश के महानगरों में पेट्रोल क्रमश: 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध है।
देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधन के दाम इतने हैं.
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
काफी समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. हालांकि, मई 2022 के बाद देश में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. महंगी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है. लोग काफी समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं. दोनों ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपये की विनिमय दर पर आधारित हैं।
पीसी: प्रभातखबर
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
