पेट्रोल-डीजल की कीमतें: दोनों ईंधन के दाम हुए अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पेट्रोल-डीजल की कीमतें: दोनों ईंधन के दाम हुए अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

AMN. अमेरिका-ईरान विवाद के बीच शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट हो गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली होगी, क्योंकि आने वाले समय में दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज प्रमुख शहरों में ये हैं दोनों ईंधन के दाम

अहमदाबाद – 94.49 रुपये / 90.17 रुपये

बेंगलुरु – 102.92 रुपये / 89.02 रुपये

हैदराबाद – 107.46 रुपये / 95.70 रुपये

लखनऊ – 94.69 रुपये / 87.80 रुपये

पुणे – 104.04 रुपये / 90.57 रुपये

चंडीगढ़ – 94.30 रुपये / 82.45 रुपये

इंदौर – 106.48 रुपये / 91.88 रुपये

काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। काफी समय से कंपनियों ने कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि, अमेरिका-ईरान विवाद के कारण भविष्य में दोनों ईंधन की कीमतें बढ़ने की संभावना है। ईंधन की कीमतें कब बदलेंगी यह तो समय ही बताएगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.

पीसी: मनी9लाइव

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version