AMN. गणतंत्र दिवस के मौके पर भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। लोग लंबे समय से कीमतों में कमी का इंतजार कर रहे हैं. उनका इंतजार खत्म नहीं हो रहा है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. लोगों को अब दोनों ईंधन महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा. जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये ही है.
वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता हो गया है.
यहां पेट्रोल 94.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल की कीमत में 28 पैसे की गिरावट आई है. यह 88.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 31 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 94.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 87.86 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
