AMN. किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अब तक योजना की 22 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह वित्तीय सहायता उन्हें हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
हालांकि, किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ गलतियों से बचना होगा। आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं. 23वीं किस्त जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में जारी हो सकती है।
किसानों को ई-केवाईसी जरूर करानी होगी. इस काम को अधूरा छोड़ने की गलती न करें. भूमि सत्यापन का कार्य करना भी आवश्यक है। ये काम न करने की गलती से किस्त भी अटक सकती है. साथ ही डीबीटी का काम भी करना होगा. यह काम न कराने की गलती भी किस्त अटकने का एक कारण हो सकती है.
PC:नईदुनिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
