AMN. केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा हर साल 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक योजना की 22 किश्तें जारी की जा चुकी हैं।
अब किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है. इस किस्त का लाभ उठाने के लिए आपको अपने बैंक खाते में एक काम करवाना होगा। अगर यह काम पूरा नहीं हुआ तो आप किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं.
पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थी को डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का काम कराना होगा. केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ही किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाता है। अगर बैंक खाते में डीबीटी विकल्प चालू नहीं है तो किस्त अटक सकती है। आपको इसे तुरंत चालू करना होगा.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
