पीएम किसान योजना: अगर आपको नहीं मिला है 22वीं किस्त का लाभ तो अभी जाकर करें ये काम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पीएम किसान योजना: अगर आपको नहीं मिला है 22वीं किस्त का लाभ तो अभी जाकर करें ये काम

AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को करोड़ों किसान परिवारों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त ट्रांसफर की. इनमें राजस्थान के 66 लाख 76 हजार से ज्यादा किसान शामिल हैं, जिन्हें 1 हजार 355 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिली है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 18 हजार 640 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की है. हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में 22वीं किस्त का पैसा नहीं आया है. अगर आपको भी यह किस्त नहीं मिली है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस्त का लाभ उठाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

किस्त अटकने के ये हैं मुख्य कारण, करें ये काम

जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भूमि सत्यापन जैसे काम नहीं किए हैं, उनकी किस्त सरकार ने रोक दी होगी। जिन लोगों ने आधार लिंकिंग नहीं कराई है या उनके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प चालू नहीं है तो किस्त अटकने के ये भी कारण हैं। अगर आपकी भी किस्त इन कारणों से अटकी हुई है तो आज ही पूरा कर लें ये काम. इसके बाद अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपको अगली किस्त के साथ 22वीं किस्त की रकम भी मिल सकती है. देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version