ईरान-इजरायल तनाव: तबरीज पर हमले की चेतावनी, आईडीएफ ने नागरिकों को इलाका छोड़ने को कहा
इजरायली सेना (IDF) और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने ईरान के प्रमुख शहर तबरीज को निशाना बनाने की सीधी चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर जारी एक कड़े संदेश में, आईडीएफ ने वहां के आम नागरिकों को औद्योगिक इमारतों से तुरंत दूर हो जाने की सलाह दी है, ताकि जानमाल का नुकसान न हो।
सेना द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अगले कुछ घंटों के भीतर इस क्षेत्र में बड़ा सैन्य हमला हो सकता है। अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
इजरायली सेना ने दो टूक शब्दों में कहा है कि इन इलाकों में मौजूद रहना किसी की भी जान के लिए बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है। इस चेतावनी के साथ ही आईडीएफ ने उस सटीक इलाके का नक्शा भी साझा किया है, जिसे हमले के लिए चिह्नित किया गया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
