दिमागी फितूर और हथियारों का जखीरा: ट्रंप की जान लेने निकला वेनेजुएला का शख्स गिरफ्तार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
दिमाग में सुनाई दे रही आवाजें सुनकर ट्रंप को मारने निकला वेनेजुएला का शख्स, चोरी की गाड़ी और हथियारों के साथ पकड़ा गया

White House Arrest: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में एक बड़ी और चौंकाने वाली सेंध का मामला सामने आया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के खुलासे के मुताबिक, गुरुवार रात व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध गाड़ी से वेनेजुएला के एक नागरिक को धर दबोचा गया है। 30 वर्षीय इस आरोपी के पास से तीन खतरनाक हथियार और दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं, और जिस गाड़ी में वह सवार था वह भी चोरी की थी। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो खुलासा किया, उसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए—उसने बताया कि उसके दिमाग में लगातार आवाजें आ रही थीं जो उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप को जान से खत्म करने का हुक्म दे रही थीं।

क्या है पूरा मामला?

यह सनसनीखेज घटना 05 नवंबर 2026 की गुरुवार रात की है। उस वक्त अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का एक अधिकारी व्हाइट हाउस के आसपास के इलाकों में गश्त लगा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर खड़ी एक नीले रंग की फोर्ड F-150 गाड़ी पर पड़ी। अधिकारी ने सामान्य पूछताछ के तहत जब उसमें बैठे शख्स से सवाल किए, तो उसने गूगल ट्रांसलेट की मदद से जवाब दिया। बातचीत के दौरान संदिग्ध ने गली से बंदूक चलाने जैसा संदिग्ध इशारा किया, जिससे अधिकारी का माथा ठनक गया और उसने गाड़ी में हथियार होने के बारे में कड़ाई से पूछताछ की। कोर्ट में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक, आरोपी ने मान लिया कि उसके पास हथियार मौजूद हैं।

आरोपी ने बेझिझक यह भी कबूल किया कि वह इन हथियारों को साथ लेकर चल रहा है क्योंकि उसे किसी की जान लेनी है। इस बयान के बाद अधिकारी पूरी तरह सतर्क हो गए और उससे पैनी पूछताछ शुरू की। आरोपी ने तब सनकी भरा बयान देते हुए कहा कि उसके दिमाग में काफी वक्त से एक ही आवाज गूंज रही है, जो उसे बार-बार उकसा रही है कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मौत के घाट उतार दे। इस अजीबोगरीब और डरावने कबूलनामे के तुरंत बाद अधिकारी ने उसे दबोच लिया और आगे की तहकीकात शुरू कर दी।

चोरी की गाड़ी और हथियार जब्त

गहन जांच के बाद 30 साल के इस आरोपी की पहचान वेनेजुएला के नागरिक रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि वह जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था, वह चोरी की थी। तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से एक AR-15 स्टाइल राइफल, एक MAC-10 हैंडगन और एक ग्लॉक 43X पिस्टल के साथ कई दर्जन कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version