जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ के मौके पर किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश के 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा किसानों को 18 हजार 640 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जाएगी.
राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 66.76 लाख से अधिक किसानों को 1335 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी. किसानों के बैंक खातों में प्रति किसान 2 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन समान किश्तों में 6 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत अब तक 21 किस्तों के जरिए 4.09 लाख करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है. केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश में बड़ी संख्या में किसान उठा रहे हैं. पात्र लोगों को योजना के लिए आवेदन करना होगा।
दुर्गापुरा में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक गुरुवार को दुर्गापुरा पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
PC:पंजाबकेसरी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
