AMN. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी हो गई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी से जारी किया। इस किस्त का लाभ देश में बड़ी संख्या में किसानों को मिला है. हालांकि, कई किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए अयोग्य भी हैं.
आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि किन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलता है। इनकम टैक्स भरने वाले किसानों, सरकारी नौकरी करने वाले लोगों या संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। जिनके पास बड़ी कृषि भूमि है वे भी किश्तों के लाभ से वंचित हो सकते हैं। पात्र किसान योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें पीएम किसान पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन सही पाए जाने पर किसान को लाभार्थियों की सूची में शामिल कर लिया जाता है।
पीसी: ज़ीबिज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
