AMN. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. किसानों को यह सहायता 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. योजना को लेकर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एक ही परिवार के दो सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकते हैं? आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ परिवार में दो सदस्य उठा सकते हैं। आज हम आपको इससे जुड़े नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं।
इन विशेष परिस्थितियों में एक ही परिवार के दो सदस्यों को मिलता है योजना का लाभ: यदि किसान के बेटे या बेटी दोनों वयस्क हैं, जिनके नाम पर अलग-अलग भूमि रिकॉर्ड (खतौनी) है, तो वे अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। बेटी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। यदि भाइयों के पास अलग-अलग राजस्व रिकॉर्ड हैं, तो भी दोनों योजना का लाभ उठा सकते हैं। दोनों के राशन कार्ड अलग-अलग होने चाहिए.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
