AMN. केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि हर साल 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है.
इस किस्त के जारी होने से पहले आपको ई-केवाईसी के साथ-साथ कई अन्य जरूरी काम भी पूरे करने होंगे. किस्त का लाभ लेने के लिए आपके आधार और बैंक खाते में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. आधार और बैंक अकाउंट को लिंक करना बहुत जरूरी है. इससे पीएम किसान योजना के तहत वित्तीय सहायता सही बैंक खाते में जमा की जा सकेगी।
इसके लिए आपका आधार नंबर और बैंक खाता ठीक से लिंक होना चाहिए. गलत खाते की जानकारी भुगतान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इस कारण आप आज ही अपने बैंक खाते और आधार की जानकारी सही से अपडेट कर लें।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
