AMN. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. किसानों को यह सहायता हर साल 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। योजना की प्रत्येक किस्त सरकार द्वारा लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी और तदनुसार 22वीं किस्त के 4 महीने फरवरी 2026 में होंगे। इस कारण माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी में केंद्र सरकार जारी कर सकती है।
हालांकि, तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. जल्द ही तारीख की घोषणा हो सकती है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ देश में बड़ी संख्या में किसान उठा रहे हैं.
पीसी:कृषिपिटारा
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
