AMN. किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. यह किस्त कब जारी की जाएगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सरकार की ओर से सामने नहीं आई है। हालांकि, अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार का दौरा करेंगे।
यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है. इस दौरान पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं.
हालांकि, अभी तक सरकार ने किस्त जारी होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. सरकार जल्द ही इस संबंध में घोषणा कर सकती है। इस योजना के तहत हर छह महीने में सरकार की ओर से किसानों के खाते में दो हजार रुपये की किस्त भेजी जाती है.
PC:नईदुनिया
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
