AMN. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार शिल्पकारों और कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट, ऋण और बाजार संपर्क प्रदान किया जाता है।
आज हम आपको केंद्र सरकार की इस योजना के तहत लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। योजना के तहत कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। वही टूलकिट खरीदने के लिए 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
प्रशिक्षण के दौरान और बाद में वित्तीय सहायता प्रदान करने से कारीगरों की दक्षता और आय दोनों में वृद्धि होती है। योजना का लाभ केवल पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को ही दिया जाता है। अगर आप भी पात्र हैं तो आपको इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। यह योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
