AMN. पीएम विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इस योजना के जरिए सरकार 18 तरह के काम करने वाले लोगों को लाभ देती है। आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि सरकार इस योजना के जरिए लोगों को क्या लाभ देती है। योजना से जुड़ने वाले कारीगरों को उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें उन्हें उनके काम से संबंधित आधुनिक और उन्नत कौशल सिखाया जाता है।
सरकार प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को प्रतिदिन 500 रुपये का वजीफा भी देती है। इसके अलावा सरकार की ओर से लाभार्थियों को 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. ताकि वह अपने व्यवसाय या शिल्प कार्य के लिए आवश्यक टूलकिट और उपकरण खरीद सके।
सरकार लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दरों पर ऋण भी प्रदान करती है। योजना के तहत शुरुआत में 18 महीने के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है. इस ऋण को चुकाने के बाद उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार 30 महीने के लिए 2 लाख रुपये का अतिरिक्त ऋण दिया जाता है।
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
