AMN. केंद्र सरकार की ओर से बेटियों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना भी है. आज हम आपको इसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें बेटी के नाम पर खाता खोला जाता है।
इस योजना में आपको हर महीने पैसा जमा करना होगा। यह रकम हर महीने की 5 तारीख तक जमा करनी होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो स्कीम में आपको मिलने वाले रिटर्न पर असर पड़ सकता है. यह स्कीम 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दे रही है.
इसमें वित्तीय वर्ष के दौरान न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं. आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज की गणना हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच खाते में सबसे कम बैलेंस के आधार पर की जाती है। यदि तय तिथि के बाद राशि जमा की जाती है तो उस माह का कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा।
पीसी:cnbctv18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
