AMN. अब केंद्र सरकार की ओर से एक ऐसा कदम उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को हर महीने सिलेंडर बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. देश के कई शहरों में पाइप्ड प्राकृतिक गैस की सुविधा भी पहुंच गई है। जहां यह सुविधा उपलब्ध है, उन्हें हर महीने सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में अब केंद्र सरकार पीएनजी गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है.
इसके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से एक नए राष्ट्रव्यापी अभियान की तैयारी की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अब पीएनजी ड्राइव 3.0 के नाम से जो अभियान शुरू कर रही है, उसे सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य हर संभव घर में पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है।
केंद्र सरकार के इस अभियान के जरिए उन इलाकों में खासतौर पर उन घरों को कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा, जहां पाइप से प्राकृतिक गैस कनेक्शन तो उपलब्ध है, लेकिन अब तक वहां के लोगों ने अपने घरों में पीएनजी गैस कनेक्शन नहीं लिया है. इस सुविधा का लाभ उठाने से हर महीने सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है।
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
