AMN. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में एलपीजी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसी वजह से देश के प्रमुख शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें दिखने लगी हैं। इसी बीच भारत गैस की ओर से एक नई पहल की गई है.
लोगों को गैस की कमी से राहत दिलाने के लिए भारत गैस ने अब गुरुग्राम के सोहना में एलपीजी एटीएम शुरू किया है। यह पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस है। यहां से लोग अपना खाली सिलेंडर जमा कर 2-3 मिनट में नया भरा सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। यह एटीएम से पैसे निकालने की तरह ही होगा. भारत गैस के इस कदम के तहत उपभोक्ता को मशीन में अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करना होगा। इसके बाद खाली सिलेंडर जमा करने पर वजन और डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वजन करने के बाद उपभोक्ता को ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिया जाएगा। भुगतान की पुष्टि होते ही नया सिलेंडर मशीन से बाहर आ जाता है। भारत गैस की यह पहल उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी, जिन्हें आपात स्थिति में गैस की जरूरत होती है।
यह सुविधा 24/7 उपलब्ध रहेगी
इस तरह पैसों की तरह सिलेंडर भी मशीन से मिल जाएगा. यह सुविधा 24/7 उपलब्ध रहेगी। आपको बता दें कि मशीन में सिलेंडरों की संख्या 3 से कम होने पर भारत गैस को एक स्वचालित संदेश प्राप्त होगा, जिसके बाद मशीन 15 मिनट के भीतर रिफिल कर देगी। इससे दस किलो का सिलेंडर प्राप्त किया जा सकेगा।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
