क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाले हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाले हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम?

AMN. महज 11 दिनों में पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं पर चार बार महंगाई की मार पड़ी है. आज चौथी बार दोनों ईंधन के दाम बढ़े हैं. हालांकि, आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, उसे देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं।

सरकारी तेल कंपनियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के बड़े शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इससे पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 900 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी कर लोगों को झटका दिया गया है.

मौजूदा हालात के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अब सरकार इस पर क्या फैसला लेती है ये तो वक्त ही बताएगा.

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version