18 साल की उम्र पूरी होते ही बनवा सकते हैं ये तीन जरूरी दस्तावेज, आएंगे कई काम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
18 साल की उम्र पूरी होते ही बनवा सकते हैं ये तीन जरूरी दस्तावेज, आएंगे कई काम

AMN. देश में हर युवा 18 साल का होते ही कानूनी रूप से वयस्क हो जाता है। इससे युवाओं को कई कानूनी अधिकार मिलते हैं. 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद युवाओं को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने चाहिए। ये उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं. जैसे ही बच्चा 18 साल का हो जाता है, उसके लिए तीन सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र और सरकारी कार्ड मिलने का रास्ता खुल जाता है।

इसमें सबसे पहला अहम दस्तावेज है वोटर आईडी कार्ड. 18 वर्ष का होते ही उसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेने और अपनी पसंद की सरकार चुनने का सबसे बड़ा अधिकार यानी वोट देने का अधिकार मिल जाता है। इसके बाद वह मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाकर अपना पहचान पत्र बनवा सकते हैं।

पैन कार्ड इसलिए जरूरी है

दूसरा महत्वपूर्ण दस्तावेज है पैन कार्ड. यह उस व्यक्ति के लिए अनिवार्य है जो बैंक खाता खोलना चाहता है, ऋण लेना चाहता है या छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहता है। इसी वजह से 18 साल की उम्र पूरी होते ही पैन कार्ड बनवा लेना चाहिए। इस दस्तावेज़ के बिना आज कोई भी बड़ा वित्तीय या धन संबंधी लेन-देन संभव नहीं है।

ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं

जैसे ही युवा 18 साल के हो जाते हैं, वे कानूनी तौर पर सड़क पर गाड़ी चलाने के हकदार हो जाते हैं। इसके बाद वह ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकता है। युवा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version