Government Job Alert: फूड एनालिस्ट की सरकारी नौकरी, Graduate से PhD पास तक के लिए मौका

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Goverment Job: फूड एनालिस्ट की सरकारी नौकरी, Graduate-PhD पास करें Apply

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की तरफ से फूड एनालिस्ट भर्ती के आवेदन प्रोसेस शुरूकर दिया गया है। FSSAI की तरफ से भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 जनवरी 2026 है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर आवेदन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर जो भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास डेयरी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, फूड सेफ्टी, माइक्रोबायोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस जैसे 14 विषयों में यूजी, पीजी और पीएचडी पास होना जरूरी है। वहीं इंस्टीट्यूशन ऑफ केमिस्ट्स से फूड एनालिस्ट सेक्शन का एग्जाम होना भी मान्य है। न्यूनतम 3 साल का फूड एनालिसिस का एक्सपीरियंस जरूरी है।

फीस

बता दें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए 2,500 रुपए जमा करना होगा। प्रैक्टिल एग्जाम के लिए 5,000 रुपए फीस जमा करना होगा। आवेदन के बाद इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। वहीं नाम में गड़बड़ी होने पर आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए अभ्थर्थियों को ध्यान से फॉर्म पूरा करना चाहिए। इस एग्जाम में कोई आरक्षण लागू नहीं है।

ऐसे करें आवेदन

FSSAI फूड एनालिस्ट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।अब वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।अब रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें।फिर लॉग इन के जरिए अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।लास्ट में मांगा गया शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version