AMN. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर द्वारा नर्सिंग ऑफिसर, तकनीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए 9 फरवरी 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए बीएससी नर्सिंग डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। नर्सिंग ऑफिसर और तकनीशियन के पद पर चयन होने पर 40,000 रुपये प्रति माह वेतन और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा.
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम:नर्सिंग अधिकारी, तकनीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर
पदों की संख्या: 3
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 9 फरवरी 2026
आयु सीमा:उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन:अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
