मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025: महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी की बंपर सौगात, 4700+ पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी का सपना देख रही महिलाओं के लिए एक शानदार खबर है। मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में बंपर भर्तियां निकली हैं, जिसके तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 4700 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो महिलाएं आंगनवाड़ी से जुड़कर समाज सेवा और करियर बनाना चाहती हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन करें। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती का विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश ने यह भर्ती ‘वर्ष 2025 फेज-2’ के अंतर्गत घोषित की है। इस प्रक्रिया के माध्यम से इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता एवं योग्यता)
- शैक्षिक योग्यता: आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पदों के लिए आवेदक महिला का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- स्थानीय निवासी: उम्मीदवार को उसी राजस्व ग्राम या शहरी क्षेत्र के संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है। बाहरी ग्राम या वार्ड की महिलाएं पात्र नहीं मानी जाएंगी।
- आयु सीमा: आवेदिका की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आयु के प्रमाण के तौर पर 10वीं की मार्कशीट ही मान्य होगी।
आवेदन करने की सरल प्रक्रिया:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती प्रक्रिया की ‘समय सारणी’ देखें और ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका’ आवेदन के सामने दिए गए Click विकल्प पर जाएं।
- अब अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
- अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


