बिहार को ‘जंगल राज’ कहना हास्यास्पद: खड़गे का बीजेपी-जेडीयू पर तीखा प्रहार
पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में दो दशकों से काबिज बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार और ग्यारह वर्षों से केंद्र में सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने ‘जंगल राज’ के आरोपों को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि इन सरकारों की विफलता के चलते आज बिहारवासी महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ता पलायन और आर्थिक असमानता जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं।
खड़गे ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री होने के बावजूद, मोदी के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने महागठबंधन के चुनावी वादों को दोहराते हुए विश्वास दिलाया कि सरकार बनने पर इन वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा।
वहीं, एनडीए के घोषणापत्र पर कटाक्ष करते हुए खड़गे ने कहा, “इनकी प्रेस वार्ता सिर्फ 36 सेकंड में खत्म हो गई। 20 साल से सत्ता में हैं, कम से कम दो मिनट तो रुकते।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनता के मुद्दों के प्रति कितनी उदासीन है, इसका यह एक ज्वलंत उदाहरण है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
