जनता के जोश ने तेजस्वी को किया प्रेरित: दशकों के दर्द का दिखेगा अंत!
तेजस्वी ने अपने संबोधन में कहा, "चुनाव प्रचार के दौरान हर वो जनसभा, जहाँ मैंने कदम रखा, वहाँ माताओं, बहनों, बुजुर्गों, मेरे युवा साथियों और नन्हे-मुन्नों के चेहरों पर जो उत्साह देखा, उसने मेरे संकल्प को और भी दृढ़ कर दिया है। पिछले दो दशकों से आप सबने गरीबी, महंगाई, घूसखोरी-रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली सहित अनगिनत दुखों का सामना किया है, और जनसभाओं में आपकी आँखों में वो टीस, वो पीड़ा, मुझे आज भी साफ दिखाई देती है।"
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
