आमिर खान का सनसनीखेज खुलासा: बॉलीवुड स्टार्स के ‘भारी-भरकम’ नखरों से मेकर्स का जीना हराम!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
आमिर खान का सनसनीखेज खुलासा: बॉलीवुड स्टार्स के 'भारी-भरकम' नखरों से मेकर्स का जीना हराम!
आमिर खान का बड़ा खुलासा: बॉलीवुड स्टार्स की 'शर्मनाक' मांगों से मेकर्स परेशान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कह जाने वाले स्टार आमिर खान ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। आमिर खान ने फिल्म सेट पर वैनिटी वेन या किचन की डिमांड करने वाले स्टार्स को लेकर बड़ी बात कह डाली है। आमिर ने बताया कि सेट पर कई वैनिटी वैन से लेकर लाइव किचन तक, कलाकारों को आरामदायक माहौल देने की कीमत बढ़ती जा रही है। आमिर खान ने अब इस कल्चर पर निशाना साधते हुए इसे “शर्मनाक” और निर्माताओं के साथ अन्याय बताया है। कोमल नाहटा के साथ उनके यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स पर बातचीत में, सुपरस्टार ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद किया और सवाल किया कि निर्माताओं को ऐसे बिल क्यों देने पड़ते हैं जिनका फिल्म निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है।
आमिर ने बॉलीवुड के एक्टर्स को शर्मनाक बताया
आमिर खान ने कहा, “सितारों को पहचान मिलनी चाहिए, लेकिन इस हद तक नहीं कि वे निर्माताओं को परेशान करने लगें।” “एक व्यवस्था थी कि फिल्म मेकर सेट पर स्टार के ड्राइवर और उसके असिस्टेंट का खर्च उठाता था। मुझे यह प्रचलन बहुत अजीब लगा। मैंने सोचा, ‘ड्राइवर और असिस्टेंट मेरे लिए काम कर रहे हैं, तो निर्माता इसका खर्च क्यों उठा रहा है?’ अगर फिल्म मेकर मेरे निजी कर्मचारियों को भुगतान कर रहा है, तो क्या इसका मतलब है कि वह मेरे बच्चों की स्कूल फीस भी देना शुरू कर देगा? यह सब कहां रुकेगा?”
आमिर ने आगे कहा कि, उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्माताओं को केवल वही खर्च उठाने चाहिए जो सीधे फिल्म से जुड़े हों। “इसमें मेकअप, हेयर स्टाइल, कॉस्ट्यूम शामिल हैं। लेकिन मेरे निजी ड्राइवर या हेल्पर का खर्चा देना, फिल्म में उनका क्या योगदान है? वे मेरे लिए काम कर रहे हैं। उन्हें भुगतान करना मेरी जिम्मेदारी है, खासकर जब मैं अच्छी कमाई कर रहा हूं।”
स्टार्स जिम और किचन की मांग करते हैं
आमिर खान ने इंटरव्यू में बताया कि आज यह समस्या और भी बदतर हो गई है। “मैंने सुना है कि आजकल के स्टार्स अपने ड्राइवरों को भी पैसे देने की परवाह नहीं करते। वे अपने फिल्म मेकर से पैसे मांगते हैं। इतना ही नहीं, फिल्म मेकर अपने कलाकारों के स्पॉट बॉय का भी खर्च उठाते हैं। वे यहीं नहीं रुकते। एक्टर्स अपने ट्रेनर्स और सेफ का खर्च भी निर्माता से ही वसूलते हैं। मैंने सुना है कि अब वे सेट पर लाइव किचन रखते हैं और निर्माता से ही उसका खर्च उठाने की उम्मीद करते हैं। इतना ही नहीं, ये लोग किचन और जिम के लिए कई वैनिटी वैन की भी मांग करते हैं।”
आगे उन्होंने कहा कि वे स्टार्स द्वारा इन सुख-सुविधाओं की चाहत के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि निर्माताओं पर इसका बोझ डालने से फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान होता है। “ये सितारे करोड़ों कमा रहे हैं और फिर भी अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं? मुझे यह बेहद अजीब लगता है। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद और नुकसानदायक है। मैं कह रहा हूं कि यह शर्म की बात है कि आज भी ऐसे एक्टर्स हैं जो अपने निर्माताओं और अपनी फिल्मों के साथ बहुत अन्याय कर रहे हैं।”


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *