एआर रहमान ने दी सफाई, कहा- कई बार इरादों को गलत समझा गया…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
एआर रहमान ने दी सफाई, कहा- कई बार इरादों को गलत समझा गया...

AMN. एआर रहमान ने अपने संगीत के दम पर फिल्म जगत में खास पहचान बनाई है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपनी हालिया टिप्पणियों पर विवाद के बीच अब एआर रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि संगीत हमेशा भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने, सम्मान करने और जश्न मनाने का एक माध्यम रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि कभी-कभी इरादों को गलत समझा जाता है, लेकिन मेरा उद्देश्य हमेशा संगीत के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना, सम्मान करना और उनकी सेवा करना रहा है। महान संगीतकार एआर रहमान ने इस संबंध में आगे कहा कि मेरा इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था और मुझे उम्मीद है कि मेरी सच्चाई का एहसास होगा.

भारतीय होना उनके लिए सौभाग्य की बात है

संगीत के जरिए दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले एआर रहमान ने कहा कि भारतीय होना उनके लिए सौभाग्य की बात है क्योंकि इससे उन्हें अभिव्यक्ति की आजादी और बहुसांस्कृतिक आवाजों का जश्न मनाने का मौका मिलता है।

एआर रहमान ने ये बात इंटरव्यू में कही थी

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने हाल के वर्षों में हिंदी सिनेमा में अपनी अपेक्षाकृत कम सक्रियता को इंडस्ट्री में ‘पावर शिफ्ट’ से जोड़ा था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि निर्णय लेने की प्रक्रिया अब ऐसे लोगों के हाथों में चली गई है जो रचनात्मक नहीं हैं।

पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version