बिग बॉस 19: सलमान खान का सख्त रवैया, फरहाना भट्ट को लगाई फटकार, गौरव खन्ना का किया बचाव
टीवी का सबसे चहेता रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों खबरों में छाया हुआ है। हर हफ्ता कंटेस्टेंट्स की बातें या सलमान खान का गुस्सा चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में शो का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें होस्ट सलमान खान मंच पर अपने अंदाज में कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को डांट लगाते दिख रहे हैं।
गौरव खन्ना पर की गई टिप्पणी से नाराज़ हुए सलमान
वीडियो में सलमान खान, फरहाना भट्ट से उनके गौरव खन्ना को लेकर दिए गए बयान पर सवाल करते हैं। सलमान कहते हैं, “फरहाना, आपने क्या कहा था? आप ये सब नेशनल टीवी पर बोल रही हैं? टीवी आपके लेवल से काफी नीचे है? टीवी की औकात नहीं है कि आप उस पर नजर आएं।” सलमान की इस तीखी फटकार सुनकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह जाते हैं।
गौरव खन्ना का किया बचाव
सलमान खान ने आगे गौरव खन्ना की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने गौरव के शो देखे हैं, मेरी मां ने देखे हैं, और मैं मानता हूं कि वो एक सुपरस्टार हैं।” उन्होंने फरहाना से कहा, “आपको लगता है यह शो आपके लिए छोटा है, तो मैं आपको ऑफर देता हूं – आप बाहर जा सकती हैं।” इसके तुरंत बाद सलमान ने कहा, “गेट खोल दीजिए।” इस बात के बाद स्टूडियो में सन्नाटा छा गया और सोशल मीडिया पर सलमान का यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
सलमान खान की फिल्मों की चर्चा भी जारी
‘बिग बॉस’ के अलावा सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। वह साल 2026 में फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा, वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ एक एक्शन फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सलमान खान का यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। फैंस जहां सलमान के स्पष्ट और सख्त रवैये की सराहना कर रहे हैं, वहीं कई दर्शक फरहाना भट्ट के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। ‘बिग बॉस 19’ का यह वीकेंड का एपिसोड अब तक के सबसे ड्रामेटिक और चर्चित एपिसोड्स में से एक माना जा रहा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
