‘बिग बॉस 19’ में गरमाई सियासत: सलमान की तीखी बातों से मचा हड़कंप!
सलमान खान का बहुचर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हर रोज़ शो से जुड़ी नई-नई खबरें सामने आ रही हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा रही हैं। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें सलमान खान घर के सदस्यों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं और उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रही हैं।
प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान घर के सदस्यों से पूछते हैं, “मेरा इंतज़ार कर रहे हो आप लोग? मैं क्या बोलूं और यहां पर क्या ही फर्क पड़ता है।” सलमान की इस सीधी और तीखी टिप्पणी से घर का माहौल एकदम गंभीर हो जाता है और सभी के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगती हैं।
इसके बाद सलमान खान ने सीधे तौर पर कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “मृदुल, जब तुम ये शो छोड़कर जाओगे और इसे देखोगे, तो खुद पर शक होगा कि मैं इस शो में था भी या नहीं।” सलमान की इस बात से मृदुल भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने रोते हुए जवाब दिया, “मुझे बचपन से सिखाया गया है कि अच्छा बर्ताव करो, सबके साथ अच्छे रहो। मैंने तो आज तक किसी से झगड़ा नहीं किया।”
सलमान ने मृदुल को समझाते हुए कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि शो में झगड़ा करो या फालतू ड्रामा बनाओ, लेकिन जो भी घर में हो रहा है उस पर अपनी खुलकर राय रखना जरूरी है। उन्होंने मृदुल को खुद को एक्सप्रेस करने की सलाह दी।
इसके बाद सलमान ने कंटेस्टेंट नेहल पर भी सवाल उठाया और उनके तान्या मित्तल के प्रति बढ़ते झुकाव पर टिप्पणी की। सलमान ने कहा, “नेहल, तुम बस एक ही इंसान की बातें कर रहे हो और वो है तान्या। हमें तो समझ नहीं आ रहा कि इस ऑब्सेशन को क्या नाम दें।” इस पर नेहल चुप रह गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। यह प्रोमो सामने आने के बाद एक बार फिर ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में आ गया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
