बिग बॉस 19: कंटेस्टेंट के बीच छिड़ी जंग, अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच भड़की तीखी
‘बिग बॉस 19’ का घर अब जंग का मैदान बनता जा रहा है, जहाँ हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। शो में लगातार हो रहे हंगामे और झगड़ों ने दर्शकों को भी परेशान कर दिया है। हाल ही में सामने आए एक प्रोमो वीडियो में अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच हुई तीखी बहस ने सभी हदें पार कर दीं।
यह पूरा विवाद अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच हुई झड़प से शुरू हुआ। कुनिका सदानंद ने दावा किया कि अमाल ने पहले उन्हें धक्का दिया था, जिसके बाद अमाल मलिक भड़क उठे। उन्होंने कुनिका को झूठा करार देते हुए कहा, “इनको 2 पैसे की इज्जत दो तो सिर पर चढ़ जाती हैं।”
कुनिका ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया, “अरे तेरी इज्जत नहीं चाहिए मुझे, तेरी तो खुद की इज्जत नहीं है तो तू मुझे क्या इज्जत देगा।” इस पर अमाल ने व्यंग्य करते हुए कहा, “ओह अच्छा, इसलिए 40 साल से आप ही रिटायर्ड हो।”
दोनों के बीच बहस यहीं नहीं थमी। कुनिका ने अमाल के परिवार पर भी निशाना साधा और कहा, “तू अपनी फैमिली को संभाल, मेरे परिवार में क्या चल रहा है वो तो तुझे अच्छी तरह पता है।” अमाल मलिक ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “खुद को 40 साल से काम नहीं है, मुझपर चढ़ रही हैं ढोल बनकर।”
कुनिका सदानंद ने अमाल मलिक को झूठा बताते हुए कहा कि उन्होंने कई फिल्में की हैं और वह उनकी इज्जत की भूखी नहीं हैं। जब अमाल चिल्लाने लगे, तो कुनिका ने उन्हें चेतावनी दी कि वे उनसे इस तरह बात न करें। शो में बढ़ते तनाव के साथ, देखना दिलचस्प होगा कि यह लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है। हालांकि, खबरें यह भी हैं कि अमाल मलिक को खराब व्यवहार के चलते शो से बाहर कर दिया गया है।
Bigg Boss 19 fight, Kunika Sadanand Bigg Boss 19, Amaal Mallik Bigg Boss fight, Bigg Boss 19 drama, Kunika vs Amaal Bigg Boss, Bigg Boss 19 latest episode, Bigg Boss viral fight, Bigg Boss 19 contestants news, Bigg Boss 19 highlights, Amaal Mallik controversy
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
