बर्थडे स्पेशल: इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को मिली थी सलमान से ज्यादा फीस, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बर्थडे स्पेशल: इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को मिली थी सलमान से ज्यादा फीस, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन

AMN. बोआज लेवुड की स्टार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 15 मई 1967 को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। माधुरी दीक्षित ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है.

आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको माधुरी दीक्षित से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। माधुरी दीक्षित अरबों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये है। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा, माधुरी टीवी शो (जज के रूप में), ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया प्रमोशन, बिजनेस और निवेश से कमाई करती हैं। एक समय वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि माधुरी दीक्षित को एक फिल्म के लिए सलमान खान से भी ज्यादा फीस मिली थी। ये फिल्म है हम आपके हैं कौन है. उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

माधुरी दीक्षित डॉक्टर बनना चाहती थीं

आपको बता दें कि 59 साल की हो चुकीं माधुरी दीक्षित का बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वह अपने करियर से जुड़े दिलचस्प किस्सों की वजह से भी खबरों में रह चुकी हैं. उनके करियर के शुरुआती दौर में सुभाष घई ने उन्हें फिल्म कर्मा में एक छोटा सा रोल ऑफर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने यह कहकर उनका सीन हटा दिया कि इतनी टैलेंटेड लड़की को छोटा रोल देना ठीक नहीं होगा। फिल्म खलनायक के दौरान शूटिंग पर असर न पड़े इसके लिए माधुरी से नो प्रेगनेंसी क्लॉज पर भी साइन करवाया गया था।

पीसी:india.com
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version