AMN. आज बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का जन्मदिन है. आज 45 साल की हो चुकीं सनी लियोन का जन्म आज ही के दिन यानी 13 मई 1981 को कनाडा के सार्निया ओन्टारियो में हुआ था। एक सिख पंजाबी परिवार में जन्मी सनी ने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है।
आज हम आपको सनी लियोन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आपको बता दें कि उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उनके पिता का जन्म तिब्बत में हुआ और वे दिल्ली में पले-बढ़े। उनकी मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के एक छोटे से गांव नाहन की रहने वाली थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी लियोनी ने अपनी पहली नौकरी महज 15 साल की उम्र में एक जर्मन बेकरी में की थी। इसके बाद उन्होंने 19 साल की उम्र में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा।
बॉलीवुड में किस्मत ऐसे चमकती है
2011 में सनी ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर डेनियल वेबर से शादी कर ली। इसी साल सनी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने के बाद बॉलीवुड में उनकी किस्मत चमक गई। इस शो में फिल्ममेकर महेश भट्ट भी पहुंचे थे, जहां उनकी नजर सनी पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने सनी लियोनी को अपनी फिल्म में रोल ऑफर किया। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। उन्होंने 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद सनी लियोन ने जैकपॉट, रागिनी एमएमएस, मस्तीजादे, वन नाइट स्टैंड, कुछ कुछ लोचा है, ओ माय घोस्ट, बेईमान लव, एक पहेली लीला समेत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया।
पीसी:नवभारतलाइव,फिल्मफेयर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)जन्मदिन विशेष(टी)सनी लियोन(टी)हिंदी समाचार(टी)बॉलीवुड समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
