आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवादों में घिरी, समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में ठोका मानहानि का मुकदमा!
शाहरुख खान के बेटे और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के निर्देशक आर्यन खान एक बार फिर से कानूनी पचड़ों में फंसते नज़र आ रहे हैं। इस बार मामला उनकी वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़ा है, जिसे लेकर आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और ‘नेटफ्लिक्स’ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
वानखेड़े का आरोप है कि इस सीरीज़ के माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा को जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सीरीज़ में दिखाई गई हिंसा, आपत्तिजनक व्यवहार और उनकी गलत छवि प्रस्तुत किए जाने पर आर्यन खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समीर वानखेड़े का यह भी कहना है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित इस सीरीज़ में उनके बारे में झूठी, अपमानजनक और मानहानिकारक बातें दिखाई गई हैं, जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
