AMN. ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच परिवार को लेकर अनबन चल रही है. सुनीता ने गोविंद पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बेटे यशवर्धन को करियर बनाने में कभी मदद नहीं की।
उन्होंने जो भी किया, अपने दम पर किया. इस पर अब बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अपने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए ही उन्होंने राजनीति छोड़ी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों की खातिर राजनीति छोड़ दी। मैं सिर्फ अपने परिवार के लिए बाहर आया हूं.’ आपको बता दें कि गोविंदा की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है. उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
