जयपुर. सलमान खान ने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। अब एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि सलमान खान को राज्य उपभोक्ता आयोग से राहत मिल गई है. आयोग ने जिला उपभोक्ता आयोग, कोटा के 26 दिसंबर के आदेश पर रोक लगाते हुए सलमान खान को यह राहत दी है.
कोटा उपभोक्ता आयोग ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए थे. खबरों के मुताबिक, राज्य उपभोक्ता आयोग में राजश्री पान मसाला और सलमान खान की ओर से दायर रिवीजन पर सुनवाई करते हुए न्यायिक सदस्य निर्मल सिंह मेड़तवाल और सदस्य जय गौतम की खंडपीठ ने जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है.
आपको बता दें कि जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा दायर एक शिकायत में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान को अपने हस्ताक्षर का नमूना देने के लिए अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था, जबकि एफएसएल को पावर ऑफ अटॉर्नी पर उनके हस्ताक्षर और उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब की जांच करने की अनुमति दी गई थी। राजश्री पान मसाला कंपनी और राजश्री पान मसाला के ब्रांड एंबेसडर सलमान पर भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप लगा था.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


