फिल्म और वेब सीरीज की चमक-दमक भरी दुनिया में रहने वाले सितारे अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं, कभी प्रोजेक्ट्स को लेकर, तो कभी निजी जिंदगी को लेकर। इस कड़ी में अभिनेत्री निमरत कौर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर वेकेशन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने प्रसिद्ध शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं मांगीं।
निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पर मंदिर का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शंकराचार्य मंदिर की भव्यता और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता की झलक देखने को मिल रही है।
वीडियो के साथ निमरत ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। अभिनेत्री ने कहा, “यह 2025 का आखिरी सोमवार था, और ऐसे पवित्र दिन पर भगवान शिव के दर्शन करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा।”
उन्होंने लिखा, ”इस साल मुझे जो भी आशीर्वाद और मौके मिले, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं और भगवान शिव की कृपा से आने वाला साल सभी के लिए सकारात्मक और उज्ज्वल हो।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
