AMN. बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बांग्ला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यू शो में भी ‘भूत बांग्ला’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
इसी को देखते हुए इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग मिलने की उम्मीद है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भूत बांग्ला ने पेड प्रीव्यू शो से 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने आज ओपनिंग डे पर दोपहर 2 बजे तक 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
कमाई के अंतिम आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही मिलेंगे। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद एक साथ नजर आ रही है। अक्षय कुमार को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. यह तो वक्त ही बताएगा कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल होती है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
