AMN. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल देखने को मिल रहा है. रिलीज के पांचवें दिन धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. वीकेंड में 466 करोड़ रुपये नेट इंडिया कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने महज पांच दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘धुरंधर 2’ महज 5 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान ने 13 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. इससे पहले हिंदी फिल्मों में सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के नाम था। इस फिल्म ने 10 दिन में ही ये आंकड़ा पार कर लिया था.
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का टूटा रिकॉर्ड!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने सोमवार को करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। यह बॉलीवुड में सोमवार का सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने इस साल की शुरुआत में सोमवार को 63.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
850 करोड़ का आंकड़ा पार
वहीं, वीकेंड तक दुनिया भर में 761 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी धुरंधर 2 का कुल ग्रॉस कलेक्शन 5 दिनों में कम से कम 850 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। इस फिल्म ने सोमवार को दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है. आने वाले समय में धुरंधर 2 के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं. इस फिल्म में दर्शकों को रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त की भी शानदार एक्टिंग देखने को मिली.
PC:aajtak
(टैग्सटूट्रांसलेट)बॉक्स ऑफिस कलेक्शन(टी)धुरंधर 2(टी)बॉलीवुड समाचार(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
