AMN. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर पर ही उपलब्ध है।
देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम.
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
मई 2022 के बाद से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं। हालांकि, मई 2022 से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ये तो वक्त ही बताएगा कि कीमतें कब कम होंगी. पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों के कारण लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. लोग कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
