AMN. बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र को भारतीय फिल्म उद्योग में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने फिल्म उद्योग में उनके महान योगदान के लिए धरम जी को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा 2026 के लिए पद्म पुरस्कार विजेताओं की आधिकारिक सूची जारी की गई।
आपको बता दें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को हुआ था। उन्होंने छह दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई थी। आया सावन झूम के, शोले, चुपके चुपके, आई मिलन की बेला और अनुपमा जैसी कई अन्य फिल्मों में उनका यादगार अभिनय देखा गया है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
