ध्रुव राठी का ‘धुरंधर’ पर वार: क्या आदित्य धर पर लगे आरोपों ने रणवीर सिंह को किया परेशान?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
Dhurandhar Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लगाए आदित्य धर पर आरोप, रणवीर की 'धुरंधर' पर कह दी ऐसी बात | Dhruv Rathee Slams Ranveer Singh Dhurandhar Allegations Director Aditya Dhar Controversy News

‘धुरंधर’ का ट्रेलर: हिंसा का तड़का या संवेदनशील मुद्दे पर तूल?

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित एक्शन-स्पाई फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही चर्चाओं में आ गया है। जहां कुछ दर्शक ट्रेलर को दमदार बता रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग फिल्म में दिखाए गए अत्यधिक खून-खराबे और क्रूरता पर सवाल उठा रहा है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई है।

निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म, जिसमें हिंसा और क्रूरता के दृश्यों को प्रमुखता से दिखाया गया है, दर्शकों के एक वर्ग को रास नहीं आ रहा है। कुछ लोगों ने तो इसकी तुलना रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से भी कर दी है। इसी बीच, यूट्यूबर ध्रुव राठी ने निर्देशक आदित्य धर पर गंभीर आरोप लगाते हुए फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई हिंसा को ‘ISIS के सिर कलम करने’ जैसी क्रूरता के बराबर बताया है।

ध्रुव राठी ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “आदित्य धर ने वाकई बॉलीवुड में घटियापन की हद पार कर दी है। उनकी नई फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई अत्यधिक हिंसा, खून-खराबा और यातना, ISIS के सिर कलम करने वालों को देखकर उसे ‘मनोरंजन’ कहने के बराबर है। पैसों के प्रति उसकी लालसा इतनी अधिक है कि वह स्वेच्छा से युवा पीढ़ी के दिमाग में ज़हर भर रहे हैं। उन्हें रक्तपात के प्रति असंवेदनशील बना रहे हैं, साथ ही अकथनीय यातनाओं का महिमामंडन कर रहे हैं। यह सेंसर बोर्ड के लिए यह दिखाने का मौका है कि क्या उन्हें लोगों को चुंबन करते हुए या किसी की जिंदा खाल उधेड़ते हुए देखने से ज्यादा समस्या है।”

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान में पकड़ा जाता है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ट्रेलर में दो दृश्यों पर विशेष विवाद खड़ा हुआ है: एक में अर्जुन रामपाल द्वारा जिन्दा व्यक्ति की चमड़ी उतारने का दृश्य, और दूसरा, जिसमें अक्षय खन्ना एक व्यक्ति को पत्थरों से पीट-पीटकर मारते हुए दिखाए गए हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version