कंगना रनौत:कंगना ने कहा- जॉन अब्राहम ने दिखाई दोस्ती, बिना पैसे लिए दिया भारत भाग्य विधाता का टाइटल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
कंगना रनौत:कंगना ने कहा- जॉन अब्राहम ने दिखाई दोस्ती, बिना पैसे लिए दिया भारत भाग्य विधाता का टाइटल

AMN. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत 26/11 आतंकी हमले की अनसुनी कहानी लेकर आई हैं. कंगना की क्राइम थ्रिलर फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर 2 जून को रिलीज हो चुका है. फिल्म के दमदार ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है. फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स की दमदार भूमिका में नजर आ रही हैं।

ऐसे में अब कंगना ने फिल्म के टाइटल यानी भारत भाग्य विधाता को लेकर कहा है कि ये फिल्म बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के बिना कभी नहीं बन पाती. कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक खास किस्सा सुनाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि भारत भाग्य विधाता का खिताब दिलाने में अभिनेता जॉन अब्राहम ने अहम भूमिका निभाई है और ऐसा उन्होंने बिना कोई पैसा लिए किया है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोलते हुए, कंगना ने खुलासा किया कि इस प्रोजेक्ट का नाम पहले नर्सेज ऑफ कामा था। लेकिन, जैसे-जैसे टीम ने फिल्म पर आगे काम किया, उन्हें लगा कि कोई दूसरा नाम इसकी भावना और बड़े संदेश को बेहतर ढंग से दर्शाएगा। कंगना के मुताबिक, भारत भाग्य विधाता नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से प्रेरित है जिसमें उन्होंने भारत के मेहनतकश लोगों को देश का भाग्य विधाता बताया था। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को यह बहुत पसंद आया. लेकिन, एक बाधा थी. ये नाम पहले से रजिस्टर्ड था और जॉन अब्राहम का था. कंगना ने बताया, जब उन्होंने जॉन को फोन किया और टाइटल मांगा तो उन्होंने तुरंत हां कर दी और बिना पैसे मांगे उन्हें नाम दे दिया।

pc-newsbytesapp.com


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version