AMN. तीन महीने पहले ही भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार की कप्तानी पर तलवार लटकती नजर आ रही है. भारत के टी20 कप्तान को लेकर आज बीसीसीआई की खास बैठक होने जा रही है. सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म के कारण उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं और बोर्ड उनके विकल्प पर विचार कर रहा है.
सूर्यकुमार की कप्तानी में ही भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब जीता था, लेकिन उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका. इसलिए उनकी जगह को लेकर सवाल हैं. खबरों की मानें तो आज बीसीसीआई की ऑनलाइन एपेक्स कमेटी की बैठक है जिसमें बीसीसीआई अधिकारी टी-20 कप्तानी पर भी चर्चा करेंगे.
बीसीसीआई अपनी राय चयनकर्ताओं को बता सकती है. चयनकर्ता इस संबंध में मुख्य कोच से बात करेंगे. बीसीसीआई के कुछ लोगों का मानना है कि अगर सूर्यकुमार यादव कप्तान नहीं रहते हैं तो श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जाना चाहिए. अगर चयनकर्ता और मुख्य कोच अय्यर को कप्तान बनाने पर सहमत नहीं हो पा रहे हैं तो तिलक वर्मा भी कतार में हैं.
पीसी-जागरण
(टैग्सटूट्रांसलेट)भारत टी20 कप्तान(टी)बीसीसीआई मीटिंग(टी)सूर्यकुमार यादव कप्तानी(टी)श्रेयस अय्यर(टी)तिलक वर्मा
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
