पुणे में उत्तराखंड की ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ महज 14 गेंदों में 50 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। बल्ले के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी 12 रन देकर 2 विकेट झटके और टीम को 89 रन से जीत दिलाई।
पुणे, तीन नवंबर भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के मैच में मंगलवार को यहां 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उत्तराखंड की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 357 रहा। उनकी इस पारी के दम पर उत्तराखंड ने हैदराबाद को 89 रन से हराया।
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के नाम है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड की मैरी केली और ऑस्ट्रेलिया की लौरा हैरिस ने भी घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं। रावत की नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 187 रन बनाए।
इसके जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। प्रेमा रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
