‘अपने अंडरगार्मेंट्स उतार दो…’ ऑडीशन के नाम पर कंगना शर्मा के साथ जो हुआ, उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
ग्लैम वर्ल्ड की चकाचौंध के पीछे छिपा काला सच एक बार फिर सामने आया है। मशहूर एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने हाल ही में अपने करियर के उस खौफनाक दौर का खुलासा किया, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। 37 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक ऑडिशन के दौरान उन्हें सरेआम ऐसी मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।
कंगना के मुताबिक, ऑडिशन के दौरान उनसे बिना किसी झिझक के बेहद शर्मनाक मांग की गई। उनसे सीधे शब्दों में कहा गया, ‘अपने अंडरगार्मेंट्स उतार दो।’ यह मांग न केवल अपमानजनक थी, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के उस घिनौने चेहरे को भी उजागर करती है जिसे ‘कास्टिंग काउच’ कहा जाता है। एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उस सार्वजनिक अपमान ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। आज भी उस घटना को याद कर उनका दिल बैठ जाता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
