भोजपुरी पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अपनी नई पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘चटोरी बहू-2’ के साथ वापसी कर रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
फिल्म के ताजा पोस्टर में अंजना सिंह का एक दिलचस्प अवतार देखने को मिल रहा है। पारंपरिक बहू के लिबास में सजी अंजना के हाथों में गहनों के बजाय चम्मच, कंछुली, बेलन और थाली जैसे किचन के सामान नजर आ रहे हैं। यह अनूठा लुक फिल्म की कहानी की एक झलक पेश करता है, जो परिवार, रिश्तों की अहमियत और घरेलू जीवन की खट्टी-मीठी चुनौतियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
ट्रेलर की जानकारी साझा करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “भोजपुरी फिल्म ‘चटोरी बहू-2’ का ट्रेलर 11 अप्रैल, शनिवार सुबह 8 बजे विशेष रूप से ‘बी4यू भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।”
इस फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह हैं। फिल्म की पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है और संगीतकार ओम झा ने अपनी धुनों से इसे सजाया है। हालांकि, फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों को लेकर मेकर्स ने अभी सस्पेंस बरकरार रखा है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
