कैटरीना कैफ की निजी तस्वीरें लीक:
कैटरीना कैफ के चाहने वाले आज, 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) की सुबह उस वक्त हैरान रह गए, जब एक मीडिया पोर्टल ने जल्द ही मां बनने वाली अभिनेत्री की बेबी बंप के साथ निजी तस्वीरें साझा कर दीं।
कैटरीना कैफ की निजी तस्वीरें हुईं लीक
आप सोच रहे होंगे कि कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों में क्या गड़बड़ है? दरअसल, ये तस्वीरें तब ली गईं जब कैटरीना कैफ अपने मुंबई अपार्टमेंट की बालकनी से बाहर निकली थीं। इन निजी तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है।
निजता को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
ऐसे में कैटरीना कैफ के चाहने वालों ने उनकी निजता के हनन की कड़ी निंदा की है और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पुलिस कार्रवाई की मांग भी की गई है। लोग इस वायरल पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ की फोटोज पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
कैटरीना कैफ के एक चाहने वाले ने कमेंट करते हुए लिखा है – ‘कैमरे से पहले मैनर्स ऑन करो।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा है – ‘निजता कहां है??? ये अभिनेत्री का घर है। उनकी बालकनी से उनकी तस्वीरें क्यों ली गईं?’ वहीं, एक दूसरे शख्स ने लिखा है – ‘निजता का उल्लंघन हो रहा है। हमें उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।’
चाहने वालों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है
एक और यूजर ने मीडिया हाउस और पैपराजी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। उस यूजर ने लिखा है – ‘यह एक अपराध है। पुलिस को उस व्यक्ति पर कार्रवाई करनी चाहिए जो तस्वीरें ले रहा था और किसी की निजता का हनन कर रहा था।’ वहीं, कुछ अन्य लोगों ने प्रकाशन से तस्वीरें हटाने को कहा है। एक यूजर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का भी अनुरोध किया है।
गर्भावस्था का समय एन्जॉय कर रही हैं कैटरीना कैफ
-आपको बता दें कि बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में हैं। कुछ समय पहले ही कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए विक्की कौशल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी।
-इसी के साथ कैटरीना कैफ ने चाहने वालों को अपनी गर्भावस्था की खुशखबरी दी थी। तब से ही चाहने वाले बेसब्री से इस कपल के घर किलकारी गूंजने का इंतजार कर रहे हैं और कपल को बधाई भी दे रहे हैं।
विक्की कौशल ने होने वाले बच्चे को लेकर कही थी ऐसी बात
-वहीं, विक्की कौशल ने हाल ही में मुंबई में आयोजित युवा कॉन्क्लेव (Yuva Conclave) में मुस्कुराते हुए कहा था – ‘इस वक्त पिता बनने की एक्साइटमेंट ही सबसे ज्यादा है। मैं जीवन के इस नए अध्याय को लेकर बेहद खुश और भावुक हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। अब वो रोमांचक वक्त बस आने ही वाला है… फिंगर्स क्रॉस्ड।’
-विक्की कौशल ने यह भी बताया था कि बच्चे के आने के बाद उनकी और कैटरीना की जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। विक्की कौशल ने कहा था – ‘पूरा परिवार बहुत खुश है और बच्चे के आने की तैयारियों में जुटा हुआ है।’
राजस्थान में हुई थी कपल की शाही शादी
आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट, बड़वारा में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
