AMN. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब बॉलीवुड पर देखने को मिल रहा है। इस वॉर के चलते शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ के मेकर्स को दुबई शेड्यूल रद्द करना पड़ा। अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की दुबई में होने वाली शूटिंग भी रद्द कर दी गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर अहमद खान अपनी कॉमेडी फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए पूरी टीम को दुबई नहीं ले जाएंगे। उन्होंने अपना प्लान बदल लिया है.
युद्ध के हालातों को देखते हुए अहमद खान फिल्म के इस गाने को शूट करने के लिए मड आइलैंड, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और गोरेगांव की फिल्म सिटी में एक भव्य सेट तैयार करवाएंगे. आपको बता दें कि यूनिट ने करीब एक महीने तक हालात सुधरने का इंतजार किया, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो स्थान बदलने का फैसला लेना पड़ा.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
