बिग बॉस 19: वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद मचा घमासान, मालती चाहर और गौरव खन्ना के बीच छिड़ी जंग!
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 19’ में मनोरंजन का तड़का और बढ़ता जा रहा है। घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के आने के साथ ही टकराव और विवादों का दौर भी शुरू हो गया है। इस बार शो में ड्यूटी और जिम्मेदारियों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन बहस देखने को मिल रही है। हाल ही में सामने आए एक वायरल प्रोमो ने तो दर्शकों को हिलाकर रख दिया है, जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर, टीवी के जाने-माने चेहरे गौरव खन्ना और शहबाज बडेशा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
आटा गूंथने से शुरू हुआ झगड़ा, बिगड़ा माहौल
दरअसल, प्रोमो के अनुसार, मालती चाहर को घर में रोटी बनाने के लिए आटा गूंथने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन, मालती ने यह काम बीच में ही छोड़ दिया और गार्डन एरिया में जाकर चिल्लाने लगीं, “टास्क के बाद कर दूंगी, समझ में नहीं आ रहा है क्या?” मालती के इस रवैये से घरवाले बेहद नाराज दिखे।
गौरव खन्ना को मालती का अभद्र जवाब, बढ़ा पारा
‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना ने मालती को समझाने की कोशिश की, लेकिन मालती ने उन्हें बेहद अभद्र तरीके से जवाब देते हुए कहा, “अबे जा ना हट।” गौरव खन्ना का पारा चढ़ गया और उन्होंने मालती के व्यवहार को पूरी तरह गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर वे चाहें तो अपना काम भी छोड़ सकते हैं। जब गौरव ने मालती के रवैये पर सवाल उठाए, तो शहबाज बडेशा बीच में आ गए और कहा कि “वह मेरी टीम में है।” इस पर गौरव ने नाराजगी जताते हुए कहा, “यहां मैं तुझे ग्रुप में खड़ा दिख रहा हूं?”
बदलते समीकरण और बढ़ता ड्रामा
इस घटना ने घर के अंदर के समीकरणों में हलचल मचा दी है। जहां एक ओर कुछ सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभा रहे हैं, वहीं कुछ की लापरवाही दूसरों के लिए मुसीबत बन रही है। अब देखना यह है कि आने वाले एपिसोड्स में यह टकराव किस मोड़ पर पहुंचता है। आज के एपिसोड में मृदुल और मालती के बीच भी भिड़ंत दिखाई जाएगी, हालांकि मृदुल उन्हें शालीनता से जवाब देते नजर आएंगे। शुरुआत में मालती काफी सीधी-सादी बनने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अब वे अपना असली रंग दिखाना शुरू कर चुकी हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
